फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Special Secretary inspected Saidpur PHC

Budaun News: विशेष सचिव ने सैदपुर पीएचसी का किया निरीक्षण

Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary inspected Saidpur PHC
सैदपुर सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव धीरेंद्र सचान। संवाद
बदायूं। जिले के आकांक्षात्मक ब्लॉकों में कराए जा रहे कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए सात विशेष सचिव बृहस्पतिवार को बदायूं आ गए। शुक्रवार से उन्होंने निरीक्षण शुरू कर दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान ने सैदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र आदि देखा और व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों अलग- अलग ब्लाकों के गांवों का निरीक्षण किया। दिनभर में सात गांवों के निरीक्षण हुए। उसके बाद कलक्ट्रेट में बैठक की। बैठक में डीएम अवनीश राय ने बताया कि नीति आयोग से आसफपुर व अंबियापुर ब्लॉक का चिह्नांकर आकांक्षात्मक ब्लॉक के रूप में किया है। राज्य सरकार से सालारपुर, कादरचौक, उसावां व वजीरगंज ब्लॉक का चिह्नांकन किया गया है। सीडीओ केशव कुमार ने ब्लॉकों में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कहा कि वित्तीय 2022-23 में वजीरगंज ब्लॉक को बालिका शिक्षा में डेल्टा रैंकिंग मिली थी। इसके लिए शासन स्तर से 60 लाख रुपये प्रोत्साहन धनराशि मिली थी। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में सालारपुर ब्लाक को कृषि क्षेत्र में डेल्टा रैंकिंग मिली। उस पर डेढ़ करोड़ रुपये मिले। इससे ब्लॉक में तकनीकी केंद्र, विश्राम कक्ष आदि बनाने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र सिंह, विशेष सचिव राहुल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा व चिकित्सा, विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed