बदायूं। शहर के आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की।
गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। सभी ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बेटियों को समाज में समान अधिकार और अवसर प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। डॉ. ज्योति बिश्नोई ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने से उनका ही नहीं बल्कि समाज और देश का भविष्य भी उज्ज्वल होता है। डॉ. बबीता यादव ने कहा कि भ्रूण हत्या समाज के लिए घातक है, इसलिए इस पर रोक लगाना हर व्यक्ति का दायित्व है। डॉ. सतीश सिंह यादव ने कहा कि बेटियों को समान अवसर देना और उनके अधिकारों की रक्षा करना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल नारा नहीं बल्कि एक जीवन संकल्प है जिसे व्यवहार में लाना जरूरी है। कार्यक्रम में अस्मिता सागर, गरिमा, अंशिका, इशारा, वर्षा, मोहिका, काजल, अर्चना वर्मा आदि मौजूद रही