{"_id":"677d6f60827d6c87f40caef3","slug":"sp-mp-wrote-on-x-on-gulfam-issue-is-this-justice-and-good-governance-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132395-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 'क्या यही न्याय और सुशासन है...', गुलफाम के मामले को लेकर सपा सांसद ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 'क्या यही न्याय और सुशासन है...', गुलफाम के मामले को लेकर सपा सांसद ने सरकार को घेरा
Wed, 08 Jan 2025 04:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:02 PM IST
सार
गुलफाम के मामले में सपा सांसद ने एक्स पर लिखा है कि पीड़ित के विरुद्ध दबंगों को भाजपा विधायक द्वारा संरक्षण देना, कार्रवाई के नाम पर सीओ का मात्र ट्रांसफर कर देना, क्या यही न्याय और सुशासन है।
विज्ञापन
सपा सांसद आदित्य यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश करने वाले गुलफाम के मामले में सपा सांसद आदित्य यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। मंगलवार को सपा सांसद आदित्य यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- बदायूं निवासी गुलफाम को न्याय न मिलने पर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करना प्रदेश में सरकार के सुशासन की पोल खोलता है।
विज्ञापन
पीड़िता के विरुद्ध दबंगों को भाजपा विधायक द्वारा संरक्षण देना, कार्रवाई के नाम पर सीओ का मात्र ट्रांसफर कर देना, क्या यही न्याय और सुशासन है। सपा सांसद की पोस्ट आने के बाद कई सपाइयों ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
यहां बता दें कि इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। फरार आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। साथ ही गुलफाम का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बीच चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह था मामला
एसएसपी कार्यालय में एक जनवरी को मोहल्ला नई सराय निवासी गुलफाम (35) ने एसएसपी कक्ष के ठीक सामने खुद को आग लगा ली थी। वह 60 फीसदी झुलस गया था। बरेली के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने उसकी पत्नी-साले, सभासद समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।