{"_id":"fad0d879e1a1dd15cd11a8760f1d0e80","slug":"sp-government-youth-true-friendly-avadhesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार युवाओं की सच्ची हितैषी : अवधेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार युवाओं की सच्ची हितैषी : अवधेश
badaun
Updated Mon, 08 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की आयोजित बैठक में सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं से समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बोलते हुए कहा यादव ने कहा कि सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। चौधरी ने कहा कि सपा सरकार की युवाओं की सच्ची हितैषी है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत बनाने की अपील की। वीपी यादव ने भी विचार रखे। बैठक में रोहिताश कुमार, जीतेश एनलाल, अमन सक्सेना, वीरेंद्र भुवनेश यादव, आशीष ठाकुर, सैयद रहमान, रमीज जुबैरी, मोहम्मद आजम खां, मुजीब खां, समीर अंसारी, रजनीश माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
