{"_id":"6826421445f8df453d0e18bc","slug":"sp-city-started-investigation-of-the-video-of-a-girl-hanging-herself-in-a-constables-room-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139465-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाही के कमरे में युवती का फांसी लगाने वाले वीडियो की एसपी सिटी ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाही के कमरे में युवती का फांसी लगाने वाले वीडियो की एसपी सिटी ने जांच की शुरू
विज्ञापन
बदायूं। कछला चाैकी पीआरवी में तैनात सिपाही के कमरे में फांसी के फंदे से युवती को बचाने वाले वीडियो की जांच एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने सिपाहियों के बयान दर्ज किए। साथ ही युवती से बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
23 मार्च 2025 रात करीब 10 बजे पीआरवी 1286 को सूचना मिली थी कि कछला गंगा घाट के पास एक सिपाही के कमरे में एक युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फांसी के फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। उसके बाद मामला विभाग का होने की वजह से दबा दिया गया। अब युवती का फंदे से उतारते गए पुलिस का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित किया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने सिपाहियों के बयान दर्ज कर किए साथ ही युवती से संपर्क कर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल जांच चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।