{"_id":"5929c95f4f1c1b267b535fd7","slug":"sp-and-bjp-legislator-clash-over-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या पर हुई सपा और भाजपा विधायक में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या पर हुई सपा और भाजपा विधायक में तकरार
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
sansad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दिशा की बैठक में सांसद धर्मेंद्र बोले- भाजपा वाले कुछ करके दिखाएं, बातों से काम नहीं चलेगा
जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में बिजली की समस्या को लेकर भाजपा और सपा के जनप्रतिनिधियों में तकरार हो गई। सपा के सहसवान के विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इस पर दातागंज से भाजपा विधायक राजीव सिंह बब्बू ने इसका विरोध किया। कहा कि बिजली तो खूब मिल रही है लेकिन पिछले शासन में लोग खंभे चुरा ले जाते थे इसलिए व्यवस्था खराब हो गई। अब उसमें सुधार हो रहा है।
इस पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने जवाब दिया कि हमने बहुत नए उपकेंद्र बनवाए हैं, अब देखते है कि आप कितने बनवाएंगे। सहसवान विधायक ओमकार बताने लगे कि हमारी सरकार ने बहुत सारी सड़कें बनवाई। इस पर दातागंज विधायक राजीव बब्बू ने कटाक्ष किया कि सबको मालूम है, कितने काम हुए हैं। जांच कराएंगे तो सब सामने आ जाएगा। राशन बंटवाने में सपा के नेता हावी थे। जिसे चाहा बांटा, जिसे चाहा नही बांटा। इस पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जांच ही कराते रहोगे या फिर कुछ नया भी कराओगे, बातों से काम नही चलता, काम कराना पड़ता है, तब विकास होता है। बोले- बदायूं को हमने मेडिकल कॉलेज दिया। आप भी कुछ करके दिखाओ तो सही, यहां व्यंग्य करने से कुछ नही होने वाला, बाते आगे बढ़ती लेकिन आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इशारा करते हुए विधायक राजीव बब्बू को शांत किया, लेकिन जब डीएम अनिता श्रीवास्तव बताने लगीं कि गड़बड़ी पर एक महीने में राशन की 30 दुकानें सस्पेंड की गई हैं, तो दातागंज विधायक राजीव बब्बू फिर बोले- अभी भी पिछले सरकार वाले राशन कोटे हथियाए हुए हैं। सपा सांसद ने इसका खंडन किया और कहा कि अब जिनकी सरकार है वही ठीक से बंटवा लें।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कारगर रणनीति बने। राशन सबको बंटना चाहिए। दो घंटे चली इस बैठक में कई गांवों में बिजली की लाइन, उपकेंद्र निर्माण के अधूरे काम जल्द पूरे करने के निर्देश संबंधी अधिकारियों को दिए गए। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बदायूं को डार्क जोन से निकालने के लिए पूर्व में बनी कार्ययोजना पर काम शुरू किया जाए। इसके लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए। डूडा के परियोजना के अधिकारियों को लेट आने पर फटकार लगी। बैठक में कई विकलांगों के जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा बिल्सी विधायक आरके शर्मा भी मौजूद रहे।