फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soron recovered after 19 days of teacher abducted son

शिक्षक का अगवा पुत्र 19 दिन बाद सोरों से बरामद

Tue, 13 Sep 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 उघैती कस्बे से शिक्षक का अगवा किया गया बेटा दिव्यांश 19 दिन के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसकी बरामदगी सोरों थाना क्षेत्र के गांव बैतुलिया से होना बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बालक एसओजी के पास है। उससे जानकारियां जुटाई जा रही हैं। बुधवार को एसएसपी सुनील सक्सेना मामले में वर्क आउट कर सकते हैं।
विज्ञापन

उघैती निवासी लक्ष्मीनारायण बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। 25 अगस्त को उनका छह वर्षीय बेटा दिव्यांश घर के बाहर खेल रहा था। यहां से उसको अगवा कर लिया गया। मामले में पहले तो उघैती पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की बाद में मुकदमा अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया। दिव्यांश को मुक्त करने के बदले बदमाशों ने 15 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए एसएसपी सुनील सक्सेना ने एसओजी के साथ कई टीमों को लगाया था। 
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए पुलिस अपहर्ताओं को ट्रेस करने में लगी हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम बदमाशों को ट्रेस कर दिव्यांश को कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव बैतुलिया से बरामद कर लिया गया। फिलहाल, अधिकारी इस बारे में कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई थानों की पुलिस ने की छापामारी
बदायूं। दिव्यांश के अपहृताओं की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को कई थानों की पुलिस ने सोरों के गांव रिठौली और बैतुलिया में छापामारी की। सूत्रों ने बताया कि यहां से पांच-छह लोगों को शक के आधार पर हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

----
अगवा करने के बाद बेच दिया गया था दिव्यांश
बदायूं। बच्चे के अपहरण में उघैती के साथ सहसवान के कुछ बदमाशों का हाथ होना भी बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन तक दिव्यांश को सहसवान में भी रखा गया था। बाद में उसको सोरों के बदमाशों के हाथ बेच दिया गया। इन बदमाशों ने दिव्यांश को मुक्त करने के बदले 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed