फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sonu was strangled to death, family in custody

Budaun News: गला दबाकर की गई थी सोनू की हत्या, परिजन हिरासत में

Sun, 26 Mar 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sonu was strangled to death, family in custody
(25 बीडीएन-28)मृतक सोनू का फाइल फोटो।संवाद
कुंवरगांव। ई-रिक्शा चालक सोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए परिजनों को हिरासत में ले लिया है। सोनू का शुक्रवार शाम पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कुंवरगांव निवासी 32 वर्षीय सोनू के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पत्नी से विवाद के बाद सोनू ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सोनू अपना ई-रिक्शा बेचने जा रहा था। पिता ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई की थी। इसके बाद पत्नी काजल से सोनू का विवाद हुआ था।
विज्ञापन

पहले पुलिस मामले को आत्महत्या ही मान रही थी मगर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed