फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son s married girlfriend sitting at home father hanged himself to death

मोहब्बत बनी मुसीबत: प्रेमी के इश्क में सुबह घर आ धमकी चार बच्चों की मां, बोली- साथ रहूंगी, फिर लड़के के पिता ने दे दी जान

Tue, 21 Jun 2022 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 10:30 PM IST
सार

लोगों ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी। वह व्यक्ति के बेटे के साथ ही रहने पर अड़ गई।

विज्ञापन
Son s married girlfriend sitting at home father hanged himself to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसके बेटे का प्रेम प्रसंग पड़ोस की महिला से चल रहा था। वह महिला सुबह आकर उसके घर बैठ गई। इससे व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 55 वर्षीय एक व्यक्ति के पांच बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। सभी बेटे नजदीक के गांव में भट्ठे पर घोड़ा-बुग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बताते हैं कि उक्त व्यक्ति के मझले बेटे का पड़ोस की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला के चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह महिला अपने बच्चों को छोड़कर उसके घर आकर बैठ गई। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी। वह व्यक्ति के बेटे के साथ ही रहने पर अड़ गई। इससे शायद व्यक्ति को लगा कि उसकी इज्जत जा रही है। व्यक्ति उसी समय उठा और जंगल की ओर चला गया।

उसने एक खेत में जाकर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम के समय जब लोग उधर से गुजरे तब उन्होंने व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तो वहीं महिला अपने घर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed