फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Somewhere lamps were lit and somewhere puja plates were decorated, schools celebrated the festival with great enthusiasm.

Budaun News: दीप तो कहीं सजे पूजा के थाल, स्कूलों में त्योहार का धमाल

Sun, 19 Oct 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Somewhere lamps were lit and somewhere puja plates were decorated, schools celebrated the festival with great enthusiasm.
उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय
बदायूं। जिले भर के विद्यालयों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। बच्चों ने रंगोली सजाई, दीप जलाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने दीपावली के त्योहार का महत्व बताया और बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा पटाखों के सीमित उपयोग का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। दीप सज्जा प्रतियोगिता में आस्था सारस्वत, अनिका और सृष्टि शाक्य ने प्रथम स्थान पाया। विद्यालय अध्यक्ष अमृतपाल सिंह और व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम, लक्ष्मण और सीता का रूप धारण किया। छात्रों ने दीये सजाए, वॉल हैंगिंग और कंडील बनाई। प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने धनतेरस का महत्व बताया और शिक्षिका सरला यादव ने दीपावली का अर्थ समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दिया। रंगोली, दीप सजावट और तोरण प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्या शीबा खान ने कहा कि दीपावली अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। मिठाइयांं बांटी गईं और सभी ने शुभकामनाएं दीं। वहीं, जीलाॅट पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व बड़े उत्साह से मनाया गया। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने प्रदूषण-रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।




राजकीय महाविद्यालय सहसवान में छात्राओं ने सजाए दीप

सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय में दीपावली के अवसर पर बीएससी की छात्राओं ने रंगोली सजाकर दीपक जलाए। प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि दीपावली पर छात्राओं में प्रतिभा दिखाने का उत्साह रहता है। शिक्षकों और छात्राओं ने मिलकर दीपोत्सव मनाया। संवाद






बिल्सी के स्कूलों में हुई दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता
बिल्सी। इस्लामिया इंटर कॉलेज में धनतेरस पर दीपक और रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कायनात, इस्फा और सुरभि ने स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने सुरक्षित दीपावली मनाने की सलाह दी। शिशु शिक्षा सदन स्कूल में भी रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्राची, प्रियंका, सिया, अंशिका ने प्रथम, शिखा, लक्ष्मी ,सेजल, तपस्या ने द्वितीय और साक्षी, तनु, दिव्या, सौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद



बेसिक स्कूलों में बच्चों ने सजाए दीप
कादरचौक। दीपावली के उपलक्ष्य में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में दीप सजावट और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने मिट्टी और क्ले से सुंदर दीपक सजाए। चतुरी नगला में रसोइयों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जगत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडेला ने टॉप-पांच में तीन स्थान प्राप्त किए। शिवकुमार ने प्रथम, अनुज और नितेश ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान पाया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने स्टाफ और अभिभावकों को सफलता का श्रेय दिया। संवाद






विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली
बदायूं। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मियागंज प्राचीन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विद्यालय में मनमोहक रंगोली बना सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने छात्रों को दिवाली के महत्व को समझाया। इस अवसर पर नंदिनी बरनवाल, निशा सक्सेना, सुनीता आदि माैजूद रहीं।
उसहैत। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को रंगोली बनाकर दीपावली मनाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरैनियां में बच्चों ने रंगोली बनाई और पटाखे चलाकर दीपावली मनाई। इस मौके पर हिरा खान, डौली खान, शीतल रानी आदि मौजूद रहीं। इधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौली फतुआबाद में विद्यालय में नौली फतुआबाद पुलिस चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार शर्मा ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शाक्य, वरिष्ठ संकुल शिक्षक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



अशर्फी देवी पालिका और देवनागरी कॉलेज में भी हुए कार्यक्रम
उझानी। दिवाली की छुट्टी से पहले शनिवार सुबह से ही स्कूल और कॉलेजों में त्योहार की धूम रही। बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूजा के थाल समेत दीप भी सजाए।
अशर्फी देवी नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या वीरू सिंह ने बालिकाओं को त्योहार का महत्व समझाया। उन्होंने बालिकाओं को तेज आवाज वाले पटाखों को छोड़ते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। कहा- पूजन के बाद त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाए।
देवनागरी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने रंगोली सजाई। छात्रा अंशिका, कोमल, अंजली, खुशी शर्मा ने दीप और कैंडल सजाकर पुरस्कार पाया। आयोजक राममोहन शर्मा और प्रोमिला शर्मा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। शिक्षिका दुर्गा राठौर, साक्षी चतुर्वेदी, मीनाक्षी शर्मा मेघा गौतम आदि ने दीए जलाने की विधि बताई।
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में छात्र और छात्राओं ने त्योहार के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, विद्या मंदिर कॉलेज, वंशीधर मेमोरियल अकादमी, मदरशील मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में भी बच्चों ने त्योहार मनाया।

किड्स स्कूल में बच्चे राम-सीता और राधाकृष्ण के रूप में सजे। प्रधानाचार्या वंदना बब्बर ने बच्चों को मिठाई वितरित की। रजत विद्या मंदिर में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रंगोली का अवलोकन भी किया। संवाद

उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय

उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय

उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय

उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय

उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय

उझानी में दीप और पूजा के थाल के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत: विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed