फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Solar rooftop works in every season: DM

हर मौसम में काम करता है सोलर रूफटॉप : डीएम

Wed, 08 Jan 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Solar rooftop works in every season: DM
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। डीएम ने वेंडर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग एवं वेंडरों को लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि लोगों में गलतफहमी है कि बरसात या धूप न निकलने पर सोलर पैनल काम नहीं करता। उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप सभी मौसम में कार्य करता है। अब इसका हाइब्रिड मॉडल भी उपलब्ध है। सोलर पैनलों की कार्य क्षमता 25 वर्ष की होती है। इसको लगाने से बिजली के बिल में दो तिहाई तक की बचत होती है। योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवॉट पर 45 हजार रुपये, दो किलोवॉट पर 90 हजार एवं तीन किलोवॉट व उससे ऊपर पर एक लाख आठ हजार रुपये के अनुदान की व्यवस्था की गई है। एक किलोवॉट सोलर रूफटॉप प्लांट की अनुमानित लागत 60 हजार रुपये आ रही है। इसके लिए बैंक से ऋण भी मिल जाएगा। बैठक में सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार समेत अधिकारी एवं वेंडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस हजार लक्ष्य, 45 हजार ने कराया पंजीकरण
जिले में सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने के लिए दस हजार का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष में 45,506 पंजीकरण ऑनलाइन हो चुके हैं। इसमें 2892 आवेदनों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके साथ ही 94 सोलर रूफटॉप प्लांट का इंस्टॉलेशन का कार्य भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed