फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Solar plant worth crores installed in Palika premises found closed

Budaun News: पालिका परिसर में लगा करोड़ों का सोलर प्लांट मिला बंद

Tue, 01 Oct 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Solar plant worth crores installed in Palika premises found closed
बिल्सी नगर पालिका का निरीक्षण करते एसडीएम रिपुदमन सिंह। संवाद
बिल्सी। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने सोमवार की सुबह करीब दस बजे स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश स्टाफ मौजूद मिला। इसके बाद करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए सोलर प्लांट का निरीक्षण किया, जो मौके पर बंद मिला।
विज्ञापन

नगर में बिजली के अभाव में पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट है। साथ ही बिजली न होने पर पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही। एसडीएम ने पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रभारी निशांत वार्ष्णेय से इसके संंबंध में पूछताछ की तो उन्होंने सोलर प्लांट में खराबी आने की बात बताई। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए इसकी पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम ने पुराने सामान का रजिस्टर मांगा। कोई भी कर्मचारी इसको उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। डेंगू और मलेरिया को लेकर नगर में रोजाना कीटनाशक दवाई का छिड़काव और नगर में पर्याप्त मात्रा में फॉगिंग कराए जाने के निर्देश सफाई प्रभारी को दिए। इस मौके पर चेयरमैन पति ओमप्रकाश सागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम को अंबियापुर संविलियन स्कूल में मिली गंदगी
बिल्सी। सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर स्थित संविलियन स्कूल का एसडीएम रिपुदमन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई खामियां मिलीं, जिसकी आख्या डीएम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी गई है।

निरीक्षण के दौरान स्कूल में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। कमरों में भी सफाई देखने को नहीं मिली। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार कर डीएम एवं विभागीय अधिकारियों को भेजी जा रही है। ताकि भविष्य में यहां सुधार हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed