फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Solar Geysers to be Installed in 18 Kasturba Gandhi Girls' Schools

Budaun News: 18 कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में लगेंगे सोलर गीजर

Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Solar Geysers to be Installed in 18 Kasturba Gandhi Girls' Schools
बदायूं। जिले में संचालित 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को अब सोलर गीजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लग जाने से जाड़े में छात्राओं को नहाने और कपड़े धोने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं रहकर शिक्षा ग्रहण करती हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं के रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाती है। सर्दियों के मौसम में गर्म पानी की व्यवस्था न होने के कारण छात्राओं को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए शासन स्तर से विद्यालयों में सोलर गीजर लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

डीसी बालिका ज्योत्सना के अनुसार जिले के सभी 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से सोलर गीजर लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। सोलर गीजर लगने से छात्राओं को नहाने, कपड़े धोने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए आसानी से गर्म पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सोलर गीजर लगाए जाने से बिजली की खपत भी कम होगी। सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। साथ ही छात्राओं को बेहतर और सुविधाजनक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed