बदायूं। रामनाथ रामनारायन मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की तरफ से खेलकूद प्रतियोगिता हुई। तीसरे दिन पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डीफॉर्मा प्रथम वर्ष के सोहिद, महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीफॉर्मा तृतीय वर्ष की कंचन, पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बीफॉर्मा चतुर्थ वर्ष के मोहम्मद रेहान, ऊंची कूद में बीफॉर्मा तृतीय वर्ष के जुवैद, लंबीकूद में बीफॉर्मा द्वितीय वर्ष के अवनीश कुमार विजयी रहे।
टग ऑफ वार प्रतियोगिता डीफॉर्मा और बीफॉर्मा के बीच हुई। इसमें बी फॉर्मा की टीम विजयी रही। विजयी टीम को एमएलसी वागीश पाठक ने विजयी कप देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शारदेंदु पाठक, शैलेंद्र मोहन शर्मा, अमित मिश्रा, इकबाल अहमद , शैलेंद्र मोहन शर्मा, राजन मेंदीरत्ता, राजेश कुमार वर्मा, करन थरेजा, विक्रांत मेंदीरत्ता, प्रधानाचार्य डॉ. समीर कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद