फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Socialist laptop Disappear, causing discomfort

समाजवादी लैपटॉप  गायब, मचा हड़कंप

Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लैपटॉप न मिलने पर शिक्षक पर हो सकती कार्रवाई  
 लैपटॉप वितरण के दौरान एक लैपटॉप गायब हो गया। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारी चोरी-छिपे मामले की जांच कर रहे हैं। इसके चलते इस्लामियां इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में जांच की जाएगी, जहां सोमवार को समारोह में बंटने को आए सारे लैपटॉप रखे गए थे। अगर वहां लैपटॉप नहीं मिला तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
शैक्षिक सत्र 2015-16 के 1123 मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए चुना गया था। इसके लिए इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करके सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में लैपटॉप वितरित किए गए थे। इस दौरान विज्ञानानंद इंटर कॉलेज में नियुक्त एक शिक्षक की सुपुर्दगी वाला लैपटॉप गायब हो गया, जिसका पता नहीं लगाया जा सका। हालांकि इस मामले में डीआईओएस स्तर से मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग सका। लैपटॉप न मिलने की स्थिति में शिक्षक पर कार्रवाई होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।  
विज्ञापन

------
मामले की जांच कराई जा रही है। इसके लिए इस्लामियां इंटर कॉलेज के स्ट्राॅंग रूम में लैपटॉप की गिनती की जाएगी। जांच के बाद ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed