{"_id":"58936f394f1c1bc64fe800f5","slug":"so-why-rely-on-the-alliance-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर भरोसा था तो गठबंधन क्यों: नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर भरोसा था तो गठबंधन क्यों: नसीमुद्दीन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बसपा नेता ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को प्रदेश की अखिलेश सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के कार्यों से खुश होती तो सपा को कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ती। बसपा नेता ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि अब वो सपा को भी ले डूबेगी।
नई तहसील किनारे मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद अच्छे दिन तो सिर्फ अंबानी और अडानी के ही आए है। नोटबंदी करके मोदी ने देश की जनता को बैंकों व एटीएम की लाईनों में लगा दिया। मोदी पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा दुनिया को पता है कि भारत को रोने व ताली बजाने वाला प्रधानमंत्री मिल गया है। भाजपा के घोषणा पत्र में राम मंदिर के जिक्र को सिद्दीकी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जेल भिजवाने की बात कही। सभा को मंडल कोआर्डिनेटर ब्रहृमस्वरूप सागर, राममूर्ति लाल, क्रांति कुमार, गिरीश चंद्र, जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन गुच्छन इरफान ने किया। बसपा प्रत्याशी मेजर कैलाश ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर बलवीर मिश्रा, दिग्विजय शर्मा, दयाराम व्यास, जंग सिंह सागर, रघुवीर सिंह, गोविंद पाठक, सुशील वाल्मीकि, अमित शर्मा, शैलेंद्र, वेदप्रकाश शर्मा, आदि मौजूद रहे।
सवाल पर भड़के
बिसौली। जनसभा समाप्त होने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी से एक न्यूज चैनल के प्रतिनिधि ने कहा कि खबरें आती हैं कि बसपा के पास सबसे अधिक कालाधन पाया गया, जिसकी जांच भी चल रही? इस सवाल बसपा नेता भड़क उठे और बिना जवाब के चले गए।