फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Snooped away with the coil on the pretext of polishing it

Budaun News: चमकाने के बहाने कुंडल ले उड़े उचक्के

Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Snooped away with the coil on the pretext of polishing it
कछला (बदायूं)। कछला कस्बे में शुक्रवार को दो बाइक सवार उचक्के चमकाने के बहाने एक महिला के कुंडल लेकर भाग गए। महिला के परिवार वालों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच निवासी दीपक तोमर का कहना है कि शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी रश्मि घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय एक बाइक पर सवार होकर दो लोग उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी पत्नी बाहर आईं। उनसे बाेले कि वह सरकार की तरफ से आए हैं। वह आभूषणों का सर्वे कर रहे हैं। वह मुफ्त में आभूषण चमकाते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें एक डायरी पर हस्ताक्षर करने होंगे। महिला उनकी बातों में आ गई और अपने दोनों कुंडल उतारकर उन्हें दे दिया। दोनों उचक्कों ने कुंडल चमकाने के लिए उनसे गर्म पानी मांगा। जैसे ही महिला गर्म पानी लाने को घर के अंदर गई कि दोनों उचक्के उसके कुंडल लेकर भाग गए। इसकी सूचना पर दीपक तोमर भी अपने घर पहुंच गए। उन्होंने दोनों उचक्कों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंत में उन्होंने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed