{"_id":"36a24db22878253ad67c72b0bda8436e","slug":"sm-inspection-in-roadways-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज एसएम ने किया डिपो का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज एसएम ने किया डिपो का निरीक्षण
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 13 Jan 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
एसएम आरबीएल शर्मा ने डिपो पहुंचकर बस संख्या यूपी 25 बीटी 6012 की साफ-सफाई कराने के साथ ही उसकी डेंटिंग-पेंटिंग कराई। निरीक्षण के संबंध में शर्मा ने कहा कि वह रूटीन निरीक्षण के लिए आए हैं और डिपो के कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए तमाम दिशानिर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बदायूं-लखनऊ बस सेवा का शुभारंभ गुरुवार को सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे। बस को तैयार करा दिया गया है। कहा कि डिपो से बस सुबह छह बजे लखनऊ के लिए दातागंज, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए जाएगी। फिर इसी रूट से दोपहर 02:40 लखनऊ से चलेगी। कहा कि यह बस सांसद के प्रयासों से शुरू की गई है।