{"_id":"617842f316a89727b51da1ed","slug":"slow-construction-work-quality-is-also-poor-badaun-news-bly4642397159","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य, गुणवत्ता भी है खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य, गुणवत्ता भी है खराब
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ में बैठक करती डीएम, सीडीओ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने सीडीओ निशा अनंत समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट में निर्माणाधीन 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि की परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की स्थिति खराब मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं से डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने कहा कि शासन से प्राप्त धनराशि को कुछ कार्यदायी संस्थाएं समय से खर्च नहीं कर रहीं हैं बल्कि पैसा खाते में ही रहने दिया जाता है। डीएम ने ऐसी कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त धनराशि को समय से खर्च करें वर्ना कार्रवाई की जाएगी। धनराशि के अभाव में जो कार्य अधूरे हैं, उनके लिए मांग पत्र लिखे जाएं।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से दायित्वों का निर्वाहन करें। नियमित रूप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहें। सभी प्रकार के निर्माण कार्य गुणवत्ता व मानक के अनुसार ही पूर्ण किए जाएं। निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा करें।