फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Slight drop in Ganga's water level, erosion and intensification

गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट, कटान और तेज हुआ

Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Slight drop in Ganga's water level, erosion and intensification
बदायूं/उसहैत। गंगा के जलस्तर में बुधवार को मामूली गिरावट आई है। हालांकि, इस बीच गंगा ने कई इलाकों में कटान और तेज कर दिया है। उसहैत के असमया रफतपुर और अहमदनगर बछौरा गांव कटान के कारण लगभग गंगा के मुहाने पर आ गए हैं। बुधवार को नरौरा बैराज से गंगा में 92081 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछले पांच दिन से गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

गंगा के तटवर्ती गांवों में एक सप्ताह से हालात संवेदनशील बने हुए हैं। पांच दिन से गंगा में नरौरा बैराज से लगातार एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था। इस कारण गंगा में उफान बना रहा। बुधवार को एक लाख क्यूसेक से कम 92081 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद जलस्तर में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन कटान और भी तेज हो गया है। बुुधवार को कछला में गंगा का मीटर गेज खतरे के निशान पर 162.30 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 162.42 के आस-पास था। जलस्तर में मामूली गिरावट आने के बाद उसहैत के अहमदनगर बछौरा और असमया रफतपुर में गंगा ने कटान तेज कर दिया है। दोनों गांवों में अब तक 20 झोपड़ियां गंगा में समा गई हैं। कई पक्के मकानों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इधर, उसहैत बांध के उस पार बसे ठकुरी नगला, जटा, जसवंत नगला, कमलैयापुर, जटा, प्रेमी नगला, दल नगला, कदम नगला, रैपुरा का अब भी संपर्क कटा हुआ है। यह गांव बाढ़ के कारण टापू में तब्दील हो गए हैं। पानी भरा होने के कारण आने-जाने के लिए यहां नाव ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढकपुरा बांध पर कटान, भुंडी बांध पर बढ़ाई गई सतर्कता
- कछला में गंगा की धारा दो दिन से ढकपुरा बांध पर कटान कर रही है। बाढ़ खंड यहां कटान रोकने के बंदोबस्त भी कर रहा है, लेकिन इसमें ज्यादा कामयाबी नहीं मिल रही। अगर बांध को खतरा होता है तो कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाएगा। इधर उसहैत में भुंडी बांध से गंगा की धारा टकरा रही है। इसके चलते बांध पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उसहैत में सरेली-अहमदनगर बछौरा मार्ग पर भी गंगा कटान कर रही है। यहां बाढ़ खंड ने कटान रोकने के लिए बालू भरे बोरे लगाए हैं। गांव के लोग भी कटान रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

गंगा में वाटर डिस्चार्ज की स्थिति
शुक्रवार- 1.11 लाख क्यूसेक
शनिवार- 1.37 लाख क्यूसेक
रविवार- 1.42 लाख क्यूसेक
सोमवार- 1.43 लाख क्यूसेक
मंगलवार- 1.14 लाख क्यूसेक
बुधवार- 92081 क्यूसेक
नरौरा से वाटर डिस्चार्ज कम होने के बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा है। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सभी बांध सुरक्षित हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है। -उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed