फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sleeper buses are running errands on tourist permits

Budaun News: टूरिस्ट परमिट पर डग्गामारी कर रहीं स्लीपर बसें

Thu, 10 Oct 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 10 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Sleeper buses are running errands on tourist permits
नवादा चौराहे के पास से सवारियां बैठातीं स्लीपर बसें। संवाद
बदायूं। स्लीपर बस मालिक बेखौफ सवारियां ढो रहे हैं, इससे हर माह सरकार को लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। बावजूद इसके परिवहन निगम के अधिकारियों की जांच स्कूली बसों और मैजिकों के अलावा ऑटो तक ही सीमित है। हाल यह है कि रात में आठ बजे के बाद ये स्लीपर बसें धड़ल्ले से थानों व चौकियों के सामने से गुजरती हैं। एआरटीओ और यातायात पुलिस, सबको यह बात पता है, लेकिन इन्हें पकड़ता कोई नहीं।
विज्ञापन

शाम होते ही शहर के नवादा, लालपुल, दातागंज तिराहे से आगरा, जयपुर व राजस्थान के कई जिलों के लिए स्लीपर बसें सवारियां भरकर जाती हैं। अधिकांश बसों के पास तो परमिट भी नहीं है। नवादा और मंडी पुलिस चौकी के पास से कई बसें रात में सवारियां भरती हैं। इन बसों के संचालक टूरिस्ट का परमिट लेकर डग्गामारी कर रहे हैं। चोरी छिपे रात में इन बसों का संचालन किया जा रहा है। इन संचालकों का नेटवर्क कई प्रदेशों तक फैला हुआ है।
विज्ञापन



इन बसों में कई बार पकड़ी जा चुकी है अफीम
इन बसों से सवारियां तो ढोई ही जाती हैं, साथ ही अवैध धंधे भी हो रहे हैं। एक बार तो इन बसों में अफीम का जखीरा पकड़ा गया था। वहीं डोडा चूरा, गोवंशीय पशुओं का मांस भी कई बार मिल चुका है। बावजूद इसके बसों का संचालन बेरोक टोक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अधिकांश स्लीपर बसों का टूरिस्ट का परमिट है। सितंबर में 14 बसों का चालान किया गया। करीब 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। समय-समय पर इन बस संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहता है। अगर कोई अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - अमरीश कुमार, एआरटीओ, बदायूं

नवादा चौराहे के पास से सवारियां बैठातीं स्लीपर बसें। संवाद

नवादा चौराहे के पास से सवारियां बैठातीं स्लीपर बसें। संवाद

नवादा चौराहे के पास से सवारियां बैठातीं स्लीपर बसें। संवाद

नवादा चौराहे के पास से सवारियां बैठातीं स्लीपर बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed