{"_id":"69fa2c5c4d185249e604d3b4","slug":"sleeper-bus-collides-with-truck-on-ganga-expressway-26-passengers-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163179-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 26 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 26 यात्री घायल
विज्ञापन
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ह
इस्लामनगर। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे लुधियाना (पंजाब) से उन्नाव जा रही एक स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 26 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया।
घायलों में हरदोई, लखनऊ, अमरोहा, उन्नाव और लुधियाना के निवासी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद संभल के जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। हादसे के बाद चीख पुकार से आसपास के गांव के लोग भी मौके पर जा पहुंचे।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में संभल जिले के गंगा एक्सप्रेसवे पर बने लहरावन इंटरचेंज के पास बदायूं सीमा पर मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे यह हादसा हुआ। लुधियाना से उन्नाव जा रही बस में लगभग 45 यात्री सफर कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बस जैसे ही संभल जिले के लहरावन इंटरचेंज के पास पहुंची, चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े बिस्किट लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिल्सी केके तिवारी इस्लामनगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका।
बस चालक को नींद आना बना हादसे का मुख्य कारण
प्राथमिक जांच में पुलिस ने हादसे का मुख्य कारण बस चालक को नींद आना बताया है। पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। जिला अमरोहा के हसनपुर निवासी बस चालक दानिश ने पुलिस को बताया कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। उसने कहा कि वह अपने क्लीनर साथी रहमान और सहमान के साथ लुधियाना से हरदोई और उन्नाव के लिए बस लेकर जा रहा था।
यात्रियों ने लगाया बस चालक पर लापरवाही का आरोप
बस में सवार यात्रियों ने चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया। एक महिला यात्री रमा ने आरोप लगाया कि चालक बस को कभी धीमे तो कभी तेज चला रहा था। रास्ते में कई बार रुककर शराब पी रहा था। अन्य यात्रियों ने भी कहा कि यदि चालक सावधानी से बस चलाता तो यह हादसा नहीं होता।
बहजोई सीएचसी व संभल जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार
गंगा एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पेट्रोल कार कर्मियों ने पुलिस के साथ सक्रियता दिखाते हुए सभी घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 16 गंभीर घायलों को संभल के जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन ने इनमें से चार घायलों की हालत गंभीर बताई है। घायलों में बस चालक दानिश, क्लीनर रहमान और सहमान भी शामिल हैं। अन्य घायलों में संजना (17) लखनऊ, पवन (24) लखनऊ, अवि (18) हरदोई, काव्या (54) लखनऊ, श्यामा कुमारी (38) हरदोई, मधु (18) उन्नाव, सुमित (30) हरदोई, नितिन (4) उन्नाव, रमेश (35) लखनऊ, कमलेश (50) उन्नाव, विमला रानी (65) लुधियाना, शिवानंद (40) लुधियाना और सिमरन (38) लुधियाना जैसे विभिन्न जिलों के लोग शामिल हैं।
पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हाईवे से हटवाया
इस्लामनगर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हाईवे से हटवाया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो सका। इस बीच, थाना इस्लामनगर और बहजोई की पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और घायलों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
घायल यात्रियों की सूची
सहमान (23) पुत्र रिजवान हरदोई, संजना (17) पुत्री देशराज रहीमाबाद लखनऊ, पवन (24) पुत्र रामपाल डम्बर खेड़ा लखनऊ, दानिश (23) पुत्र हारिश अमरोहा (बस चालक), रहमान (17) पुत्र पप्पू बेहटा गोकुल हरदोई, अवि (18) पुत्र संतलाल रोहिना खुर्द हरदोई, काव्या (54) डम्बर खेड़ा लखनऊ, श्यामा कुमारी (38) पत्नी वाल्मीक हरदोई, मधु (18) पुत्री रामशंकर बांगरमऊ उन्नाव, सुमित (30) पुत्र रामपाल बालामऊ हरदोई, नितिन (4) पुत्र कैलाश बेहटा मुजाबिल उन्नाव, रमेश (35) पुत्र रामगुलाम रहीमाबाद लखनऊ, कमलेश (50) पुत्र दहली उन्नाव, विमला रानी (65) पत्नी श्रीकांत लुधियाना, शिवानंद (40) पुत्र रामनरेश लुधियाना, सिमरन (38) पत्नी शिवानंद लुधियाना, अन्नू (19) उन्नाव, भइयालाल (45) उन्नाव, आकांक्षा (15) हरदोई, अशीष कुमार (18) हरदोई, कमलेश कुमार (39)उन्नाव, कमला (38) उन्नाव, नीतेश (6) उन्नाव, राहुल (8) उन्नाव, अन्नू वांगरमऊ उन्नाव राहुल गोसा कुतुब, उन्नाव शामिल हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में एक स्लीपर बस पीछे से टकरा गई। हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं। चालक को नींद आने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। सभी घायलों को संभल जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस लुधियाना से उन्नाव जा रही थी। - केके तिवारी, सीओ बिल्सी
गंगा एक्सप्रेसवे पर जो बस हादसे का शिकार हुई है उसके कागजात व फिटनेस जांच में सही मिले हैं। बस में हादसे के समय करीब 45 यात्री सवार थे। मेरठ नंबर की निजी डबल डेकर बस लुधियाना वे उन्नाव जा रही थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - हरिओम, एआरटीओ