फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skill development laboratories will be set up in CBSE schools

Budaun News: सीबीएसई स्कूलों में बनाई जाएगी कौशल विकास प्रयोगशाला

Sun, 25 May 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Skill development laboratories will be set up in CBSE schools
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को कौशल विकास का अवसर भी मिलेगा। वहां पर कक्षा 6 से ही अब विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए जिले के 27 स्कूलों में कौशल विकास प्रयोगशाला (स्किल डेवलपमेंट लैब) का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई ने सभी स्कूलों के स्किल एजुकेशन को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे के तहत शुरू की गई है। इससे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार किया जा सकेगा। कक्षा 6 से 12 तक के लिए स्किल मॉड्यूल्स तैयार किए गए हैं। उसे विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार चुन सकते हैं। यह मॉड्यूल्स प्रोजेक्ट बेस्ड मूल्यांकन पर आधारित होंगे।
विज्ञापन

इस पहल से सीबीएसई विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाई के साथ ही हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि वह पढ़ाई पूरी कर खुद का रोजगार शुरू कर सकें। इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की समन्वयक पवित्रा यादव ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उनकी शैक्षिक योग्यता बढ़ेगी, बल्कि वह व्यावहारिक कौशल हासिल कर आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे। इसमें कक्षा नौ व 10 के लिए 22 विषय और कक्षा 11 व 12 के लिए 43 विषय उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि बिना किसी अतिरिक्त शुक्ल के इन विषयों को स्कूल अपने पाठ्यक्रम में शामिल कर सकते हैं। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को अगले तीन वर्षों में कंपोजिट स्किल लैब स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला कौशल समन्वयक नियुक्त किए जाएंगे। जो स्कूलों को मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed