{"_id":"68755b1dda7cacbf5907d267","slug":"sixty-thousand-rupees-were-cheated-in-the-name-of-cancer-treatment-badaun-news-c-123-1-bdn1010-143108-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैंसर के इलाज के नाम पर ठगे साठ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैंसर के इलाज के नाम पर ठगे साठ हजार
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। क्षेत्र के नूरपुर में रह रहे घुमंतू समुदाय के एक व्यक्ति ने सीमावर्ती जिले एटा में जाकर कैंसर के इलाज के नाम पर एक महिला से 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने यहां कादरचौक थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
एटा जिले के थाना जैथरा के गांव छोकरिया निवासी मीरा देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पति अवनेश को कैंसर है। नूरपुर के घुमंतू समुदाय के लोग उसके गांव में आते रहते हैं। इसी में एक व्यक्ति वैद्य बनकर उसके पास आया और कहा कि उसके पास बंगाल की खास दवा और तंत्र शक्ति है, जिससे वह उसके पति का कैंसर ठीक कर सकता है। उसने 60 हजार रुपये का खर्चा बताया।
वह परेशान थी सात हजार रुपये उसके खाते में डलवा दिए। बाद में पति की बाइक बेचकर 53 हजार रुपये नकद दिए। उसके पति का कथित वैद्य ने इलाज किया लेकिन काफी समय तक कोई सुधार नहीं दिखा। महिला का कहना है कि अब वह कॉल करती है तो संबंधित फोन नहीं उठाता, उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।