फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   six-year-old child died and four people fell ill after eating Khichdi in budaun

Budaun News: खिचड़ी खाने के बाद परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी, मासूम बेटे की मौत

Wed, 23 Jul 2025 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 07:11 PM IST
सार

मूसाझाग क्षेत्र के गांव कंडेला में मंगलवार सुबह खिचड़ी खाने के बाद तीन बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इनमें एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
six-year-old child died and four people fell ill after eating Khichdi in budaun
विजनेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र के कंडेला गांव में खिचड़ी खाने से परिवार के बच्चों समेत पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता समेत चार लोगों का इलाज चल रहा है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव कंडेला निवासी सुरेश के घर पर मंगलवार सुबह को चाय-नाश्ता के बाद खिचड़ी बनी थी। परिवार के पांच लोगों ने खिचड़ी खाई। इसके कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द व ऐंठन होने लगी। इसके बाद उल्टी दस्त शुरू हो गए। जिससे सुरेश, उनकी तीन बेटे व मां बेहोश हो गई। अचानक उनकी हालत बिगड़ने से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। 
विज्ञापन


छह साल के बच्चे की मौत 
घर पर आसपड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के अन्य लोगों ने बेहोशी की हालत में पांचों लोगों को गांव के एक डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां सुरेश के बेटे विजनेश (6 वर्ष) की बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेश, उनके बेटे सचिन (8 वर्ष), अनवीर(3 वर्ष) व मां कल्लो (60) का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के प्रधान प्रेमपाल ने बताया कि खिचड़ी खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए थे। एक बच्चे की मौत हो गई। मूसाझाग एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सीएल यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed