{"_id":"65de5130cf1374b7d501a085","slug":"six-thousand-rupees-were-collected-in-the-name-of-desired-medical-report-commotion-in-emergency-badaun-news-c-123-1-sbly1018-114269-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मनचाही मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर वसूले छह हजार, इमरजेंसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मनचाही मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर वसूले छह हजार, इमरजेंसी में हंगामा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पति के हमले में घायल सोमवती।संवाद
घायल महिला के परिवार वालों ने डॉक्टर से की हाथापाई, पुलिस पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण में मनचाही रिपोर्ट बनाने के नाम पर महिला से छह हजार रुपये वसूल लिए गए लेकिन रिपोर्ट सामान्य बनाकर दे दी गई। इस पर महिला के परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा किया। डॉक्टर के साथ धक्कामुक्की भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी निवासी जोगेंद्र ने सोमवार शाम विवाद होने के बाद अपनी पत्नी सोमवती पर चाकू से हमला कर दिया था। चेहरे पर चाकू लगने से सोमवती की नाक कट गई। सोमवती ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मेडिकल के लिए सोमवती को जिला अस्पताल भेजा। आरोप है कि यहां छह हजार रुपये वसूल लिए गए और सामान्य मेडिकल रिपोर्ट बना दी गई। मंगलवार दोपहर डॉ. जीके गुप्ता इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान परिवार वाले मेडिकल रिपोर्ट लेने पहुंचे। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य होने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। डॉ. जीके गुप्ता से धक्कामुक्की और हाथापाई भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। परिवार वाले रुपये वापस लेने पर अड़े थे। पुलिस ने रुपये वापस कराए तब मामला शांत हो सका।
-- -- -- -- --
मेडिकल के नाम पर इमरजेंसी में खेल
- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के नाम पर खेल होता है। धाराएं बढ़ाने के नाम पर रुपयों की वसूली को लेकर पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है। डॉक्टर के दो खास कर्मचारी मारपीट में घायलों से रुपयों की डील करते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल