फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six students of Mother Athena created history, brought 100% marks

मदर एथीना के छह स्टूडेंट ने रचा इतिहास, सौ फीसदी नंबर लाए

Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six students of Mother Athena created history, brought 100% marks
बदायूं। मदर एथीना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस बार सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में इतिहास ही रच दिया। छह स्टूडेंट ने 500 में से 500 नंबर अर्जित किए हैं। यहीं के कुल 44 स्टूडेंट ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस बार 500 से में 500 नंबर एक नहीं बल्कि छह छात्र-छात्राओं ने हासिल किए हैं। उन्होंने कॉलेज के साथ-साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के छह सितारों में ओजस्वी सिंह, मयंक सिंह, अंशी शर्मा, माज अहमद, हर्षिनी गुप्ता और वर्तिका शामिल हैं। इसके अलावा 97.8 प्रतिशत के साथ प्रगुन अहीर और रितिका शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है, सैय्यद इजाम अली ने 97.2 प्रतिशत के साथ तीसरा, शैवी वार्ष्णेय, श्रेया, अश्मित सक्सेना, समृद्धि शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। जबकि विश्वास सिंह, मयंक ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने बताया कि उनके कॉलेज के बच्चों ने अपने रीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है।
विज्ञापन

एचपी इंटरनेश्नल का रिजल्ट शत प्रतिशत
बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं का 10 वीं का परिणाम विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व शिक्षकों की आशा से कहीं अधिक बेहतर व शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने बताया कि दृशना शर्मा ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सामर्थ राज व मुस्कान गौतम ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, खुशी सिंह 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय व रिषिका मिश्रा 92 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यह रिजल्ट आने वाले समय में विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रबंध समिति अध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर बार की तरह ही इस बैच ने भी बेहतरीन परिणाम दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरबी के भी सभी बच्चे पास
बदायूं। सीबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजे घोषित किया गया। इसमें बीआरबी मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। इसमें अवलीन कालरा 96.20 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहीं। इसके अलावा रिद्वि कालरा ने 94.40 प्रतिशत के साथ दूसरे, सिद्वि कालरा ने 93.80 प्रतिशत के साथ तीसरे, शैंकी पटेल ने 93 के साथ चौथे और कृष्णा खुराना ने 91.60 प्रतिशत के साथ में पांचवां स्थान हासिल किया।
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल ने दोबारा बनाया कीर्तिमान
बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपने पूर्ववर्ती रिकार्ड को तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार लक्ष्य भारद्वाज ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं शुभ्रा माहेश्वरी 98 प्रतिशत, सक्षम शर्मा 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की सूची में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। श्रेया शर्मा व सौम्या शर्मा 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों व उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी। प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने सभी अभिभावकों का विद्यालय में विश्वास बनाए रखने तथा उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
महर्षि स्कूल में खुशी अव्वल
बदायूं। महर्षि विद्या मंदिर का रिजल्ट काफी बेहतर रहा। कॉलेज में पहले स्थान पर खुशी गंगवार रही जिन्होंने 99 प्रतिशंत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर प्रियांशी यादव 88 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर कौसतुभी चौहान ने 84.8 प्रतिशत, चौथे स्थान पर अंशवी चौहान 83.2 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर सोनम मिश्रा 80.2 प्रतिशत के साथ रही।

जीलॉट के बच्चों ने भी दिखाया दमखम
बदायूं। जीलॉट पब्लिक स्कूल का 10 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इसमें शिफा ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ ही 10 वीं में दूसरा स्थान मोहम्मद अरीबउद्दीन व तीसरा स्थान प्रिंयका मौर्य ने अर्जित किया। जबकि क्रमश: चौथा स्थान सुजल साहू, पॉचवां स्थान यशिका मित्तल ने प्राप्त किया। निदेशक अनिल बाबू ने सभी छात्र छात्राओं को सफलता प्राप्त करने पर मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed