फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six sleeper buses found running without following the norms, fined Rs 1.26 lakh

Budaun News: मानकों की अनदेखी कर दौड़ती मिलीं छह स्लीपर बसें, 1.26 लाख जुर्माना

Sat, 31 May 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Six sleeper buses found running without following the norms, fined Rs 1.26 lakh
वाहनों की चेकिंग करते एसपी सिटी व एआरटीओ। स्रोत-विभाग
बदायूं। शहर से होकर दर्जनों स्लीपर बसें गैर दूसरे प्रांतों तक दौड़ लगा रहीं हैं। मानकों की अनदेखी कर बसों का संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को इन बसों को चेक किया गया। इस दौरान छह स्लीपर बसें मानकों की अनदेखी करके चलाई जा रही थीं। इन बसों का चालान करते हुए 1.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


उझानी क्षेत्र में पिछले सप्ताह ही एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। उसमें 55 यात्री बाल-बाल बच गए। इस तरह कोई अन्य बस जिले से संचालित न हो। इसके लिए शुक्रवार को एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी ने एआरटीओ अमरीश कुमार व यातायात प्रभारी आरएल राजपूत के साथ पुलिस लाइन चौराहे, लालपुल, बाइपास, राजकीय मेडिकल कॉलेज आदि स्थानों पर चेकिंग की। उन्होंने इस दौरान छह स्लीपर बसों को मानकों की अनदेखी के संचालित होते पकड़ लिया। इन बसों में अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। सभी बसों का चालान करते हुए 1.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। संचालकों को ओवरलोड यात्री लेकर न चलने की हिदायत दी गई। जो कमियां पाई गईं उनको पूरा करके ही बसों का संचालन कराने को कहा गया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड यात्री ले जाने वाले स्लीपर बसों को चेक किया था। छह बसों के चालान किया गया है। हादसे न हो इसको लेकर यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed