फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six people, including stepmother, booked for fraud

Budaun News: सौतेली मां समेत छह पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 08 Feb 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six people, including stepmother, booked for fraud
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बरी समसपुर निवासी सतीश कुमार की याचिका पर कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुकदमे के मुताबिक, सतीश कुमार के पिता मुन्नालाल गढ़वाल रेजीमेंट में फौज की नौकरी में सेवारत थे। पिता ने अपनी सर्विस बुक में उनका मां का नाम माया देवी दर्ज कराया था। मां का निधन हो गया। इसके चलते पिता ने शीला देवी से दूसरा विवाह कर लिया।
विज्ञापन

11 अगस्त 2021 को पिता का निधन हो गया। इसके चलते सौतेली मां शीला देवी ने अपना नाम गलत दर्शाकर शीला देवी उर्फ माया देवी कर लिया। इसके सहारे गढ़वाल रेजीमेंट से उनके पिता के फंड, बीमा, ग्रेच्युटी एवं एरियर) का भुगतान अपने नाम करा लिया। इसमें सत्यपाल सिंह ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौतेली मां पिता की पेंशन भी ले रही है। इसके अलावा पिता की लाइसेंसी बंदूक भी अपने नाम करा ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर पांच दिसंबर 2024 को सत्यपाल सिंह व उसके साथ तीन चार साथियों ने बिनावर स्टैंड पर घेरकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सौतेली मां शीला देवी, सत्यपाल और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed