फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six people came in contact with Corona positive youth of Shahjahanpur

शाहजहांपुर के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए छह लोग क्वांरटीन

Thu, 04 Jun 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six people came in contact with Corona positive youth of Shahjahanpur
बदायूं। एक बार फिर उसहैत इलाके दो सगे भाई शाहजहांपुर के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गए हैं। दोनों भाई पॉजिटिव युवक के साथ फैक्टरी में काम करते थे। जब उसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो दोनों भाइयों के नाम प्रकाश में आए। इससे दोनों भाइयों को परिवार के चार सदस्यों के साथ जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

हाल में शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। बताते हैं कि युवक गैर प्रांत की एक फैक्टरी में काम करता था। युवक के साथ उसहैत कस्बा निवासी दो भाई भी काम करते थे। कुछ दिन पहले दोनों भाई घर लौट आए। शाहजहांपुर का युवक भी अपने घर पहुंच गया। जब उसके सैंपल लेकर जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। तब उसकी हिस्ट्री खंगाली गई। इसमें उसहैत कस्बे के दोनों भाइयों की जानकारी हुई। गुरुवार को इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस को मिली। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों भाइयों और उनके परिवार के चार अन्य लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस ने उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया है। शाम के समय उनके सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रिश्तेदार के संपर्क में आने
से संक्रमित हुआ था चिरानी का भी युवक
आशंका जताई जा रही है कि जैसे चिरानी गांव में युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ था। वैसे ही कहीं ये दोनों भाई भी संक्रमित न हों। चिरानी गांव का युवक भी शाहजहांपुर के एक रिश्तेदार के संपर्क में आया था। इससे वह कोरोना पॉजिटिव हो गया था। बाद में पुलिस-प्रशासन को चिरानी गांव सील करना पड़ा। इससे अधिकारियों ने अभी से उसहैत में सावधानी बरतने की सलाह दी है। आसपास के लोगों से कहा है कि वह रिपोर्ट आने तक ज्यादा न घूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed