{"_id":"670efc8d80fa043cfb00ade4","slug":"six-overloaded-tempos-held-in-place-of-duggar-buses-badaun-news-c-123-1-sbly1018-127782-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डग्गामार बसों की जगह पकड़े छह ओवरलोड टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डग्गामार बसों की जगह पकड़े छह ओवरलोड टेंपो
Wed, 16 Oct 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। डग्गामार बसों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान की पहले दिन ही हवा निकल गई। एआरटीओ एक भी डग्गामार बस को नहीं पकड़ सके। खानापूर्ति के लिए ओवरलोड छह टेंपो पकड़कर उनके 82 हजार रुपये के चालान किए गए। एआरटीओ की यह चेकिंग खासी चर्चा में है।
जिले से करीब 40 बसें ऐसी हैं जो टूरिस्ट परमिट की हैं। ये बसें बुकिंग पर ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकती हैं। लेकिन, इस परमिट की आड़ में ये बस संचालक डग्गामारी कर रहे हैं। आगरा, मथुरा, जयपुर, दिल्ली, हिमाचल आदि राज्यों में बसें जाती हैं। इन बस मालिकों की परिवहन विभाग के अलावा थाने व चौकियों में सांठगांठ रहती है। यही कारण है कि इन पर कार्रवाई नहीं होती।
एआरटीओ ने मंगलवार से अभियान चलाकर डग्गामार बसों को पकड़ने की बात कही थी। लेकिन, पहले ही दिन अभियान की हवा निकल गई। एक भी डग्गामार एआरटीओ व उनकी टीम नहीं पकड़ सकी। महज छह ओवरलोड टेंपो को पकड़कर उनका 82 हजार का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
छह वाहन ओवरलोड करते पकड़ गए जिनका 82 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं स्लीपर बसें नहीं मिल सकी। रात में इन बसों को चेक किया जाएगा। अंबरीश कुमार, एआरटीओ