फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six more roadways buses sent for security duty, passengers will be troubled on Holi

Budaun News: सुरक्षा ड्यूटी में छह रोडवेज बसें और भेजी गईं, होली पर परेशान होंगे यात्री

Mon, 11 Mar 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Six more roadways buses sent for security duty, passengers will be troubled on Holi
बदायूं। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं परिवहन निगम के अधिकारी चुनाव के साथ-साथ होली की तैयारियों में लगे हैं। सुरक्षा बलों को लाने ले जाने के लिए रोडवेज की छह बसें और भेजी गईं हैं। पहले दो बसें पहले गईं थीं। इससे होली पर यात्रियों को परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास कुल 125 सरकारी और 43 अनुबंधित बसें हैं। उनका लगातार संचालन होने की वजह से 10-15 बसें वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले दो बसों का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें दोनों काफी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। अगर हकीकत पर गौर करें तो केवल 100 बसों का ही रोजाना संचालन हो पाता है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले दो रोडवेज बसें लोकसभा चुनाव में लगाई गईं थीं। इसके बाद छह और बसें चुनाव में लगा दी गईं। इनमें एक बस बरेली, एक फर्रुखाबाद और छह बसें दिल्ली रूट पर चल रहीं थीं। हालांकि अभी बसों के कम होने से परिवहन निगम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन होली के नजदीक आते ही यात्रियों को दिक्कत बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि चुनाव में अभी और बसों को लगाया जाएगा। तब बसों की संख्या और कम हो जाएगी। फिर होली के मौके पर यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी। फिर भी परिवहन निगम की ओर से होली पर व्यवस्था संभालने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर दिल्ली रूट की बसों में बढ़ जाएंगे यात्री
परिवहन निगम को सबसे ज्यादा आमदनी दिल्ली-बदायूं रूट से होती है। बदायूं, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के लोग दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। सभी लोग त्योहार पर घर आते हैं। अनुमान है कि होली के चार-पांच दिन पहले से बसों में भीड़ बढ़ जाएगी। बसों की कमी के चलते अन्य बसों को ज्यादा चक्कर लगाने पड़ेंगे।


अब तक चुनाव में आठ बसों को लगाया जा चुका है। इस समय होली की भी तैयारियां चल रहीं हैं। यात्रियों की संख्या देखकर बसों के ज्यादा चक्कर लगवाए जाएंगे, जिससे व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी।- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed