{"_id":"682adea1760330e815067adf","slug":"six-members-of-a-family-swept-away-in-the-ganga-river-two-teens-missing-in-budaun-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे... गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे... गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता
Mon, 19 May 2025 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 May 2025 01:15 PM IST
सार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला घाट पर सोमवार को हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान के दौरान एक परिवार के छह लोग बहने लगे। इनमें चार को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि दो किशोरों का पता नहीं चला है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में कछला घाट पर अस्थि विसर्जन के बाद सोमवार को गंगा स्नान कर रहे परिवार के छह लोग बह गए। गोताखोरों ने चार को गंगा से निकाल लिया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिनकी तलाश जारी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कई महिलाएं बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना चिटसाना क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी अमरीश सिंह की मौत हो गई थी। उनके परिवार के 35 लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए सोमवार को कछला गंगा घाट पर पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार के सभी लोग स्नान करने के लिए गंगा में घुस गए। स्नान के दौरान सुमित (17 वर्ष) पुत्र विजय सिंह, सुमीर (16 वर्ष) पुत्र रामवीर, दीवान ( 20 वर्ष) पुत्र वीर सिंह, मोनू (18 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल, गौरव (21 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, एक महिला नीतू गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- पुजारी ने बंधक बनाकर रखा... बताई आपबीती, आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन
यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए और चार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि जबकि सुमित व सुमीर नदी में डूब गए। गोताखोरों से दोनों किशोरों की तलाश कराई जा रही है। वहीं दीवान, मोनू, गौरव और महिला को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन