{"_id":"65e0e699cc1fbd60b3082fb6","slug":"six-lakh-books-received-for-free-distribution-in-council-schools-badaun-news-c-123-1-sbly1001-114374-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परिषदीय स्कूलों में निशुल्क वितरण को मिलीं छह लाख पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परिषदीय स्कूलों में निशुल्क वितरण को मिलीं छह लाख पुस्तकें
विज्ञापन
15 लाख किताबें अभी आना हैं बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वितरण के लिए पुस्तकों का आना शुरू हो गया है। जिले को अलग-अलग विषयों की छह लाख पुस्तकें मिल गई हैं। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होना है। इस बार सत्र शुरू होने के साथ ही छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
शासन की तरफ से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क में पुस्तकों का वितरण किया जाता है, लेकिन हर साल पुस्तकों को आने में समय लगा है। जिसकी वजह से उनका समय पर वितरण नहीं हो पाता है। पिछले साल भी आधा सत्र निकल जाने के बाद में पुस्तकाें का वितरण पूर्ण हो पाया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि शासन ने समय रहते ही पुस्तकों को भेजना शुरू कर दिया है। विभाग की तरफ से शासन से छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप विभिन्न विषयों की 21 लाख किताबों की डिमांड की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्च माह में संपूर्ण किताब मिल जाने की उम्मीद है। जिसके बाद में एक अप्रैल से इनका वितरण स्कूलों में कराया जाएगा।
-- शासन स्तर से किताबों का वितरण शुरू हो गया है। ऐसे में जिले में अभी छह लाख किताबें आ गई है। जल्द ही और भी किताबों आने की उम्मीद है। इस बार नए शैक्षिक सत्र से किताबों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-स्वाती भारती, बीएसए