फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six injured in clash over dancing on DJ during Kanwar Yatra

Budaun News: कांवड़ यात्रा में डीजे पर डांस के विरोध में मारपीट, छह चोटिल

Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six injured in clash over dancing on DJ during Kanwar Yatra
कारदचौक थाने में खड़े कांवड़िये।स्रोत:पुलिस - फोटो : फाइल
कादरचौक। कांवड़ा यात्रा के दौरान डीजे पर डांस का विरोध करने से बरौरा गांव में सोमवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। इससे छह कांवड़िया चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बरौरा और घटियारी के कांवड़ियों के दो जत्थे सोमवार को पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे। गांव बरौरा के पास पहुंचने पर घटियारी के राजभान डीजे पर डांस करने लगे। घटियारी के कांवड़ियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों जत्थों के कांवड़ियों में गाली गलौज हो गई। दोनों जत्थे के कांवड़ियों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्ष के छह कांवड़िया चोटिल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ कांवड़ियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस सभी को थाने लाई। इसके बाद घायल कांवड़ियों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटियारी के चंद्रकेश की तहरीर पर बरौरा गांव के देवसिंह, रामवीर, नेमसिंह, राजभान, मुनेश, चमेली व गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं बरौरा के देवसिंह की तहरीर पर घटियारी गांव के राजकुमार, जदवीर, ब्रजपाल, अनेकपाल, अभिलाख, चंद्रकेश, वीरेश, चोखे व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के कांवड़ियों में डांस के विवाद में मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

----------
आगे निकले की होड़ में भिड़े बाइक सवार कांवड़िये
उझानी। बरेली के जोगी नवादा निवासी बाइक सवार कांवड़ियों की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वितरोई मोड़ के पास दूसरी टोली के शिवभक्तों से आगे निकलने की होड़ में कहासुनी हो गई। दोनों ही टोलियां बाइक पर थीं। कांवड़ यात्रा में शामिल दूसरे क्षेत्र के शिवभक्तों ने उन्हें शांत करा दिया। इससे पहले रविवार सुबह में ट्रैक्टर- ट्रॉली सवार कांवड़ियों में कहासुनी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed