फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six crore rupees released for the construction of four roads.

Budaun News: चार सड़काें के निर्माण के लिए छह करोड़ जारी

Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Six crore rupees released for the construction of four roads.
बदायूं। जिले में अधूरे पड़े सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। शासन ने चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए दूसरी किस्त के रूप में करीब छह करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। बजट मिलने के बाद अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से दातागंज से रायपुर धीरपुर होते हुए सिमरिया मझारा तक सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य के लिए 2.10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। उसावां क्षेत्र में अकबरपुर से सथरा-मठला कटरा मार्ग के निर्माण के लिए 1.80 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। वहीं सुकटिया बमनपुरा से नरोसती मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा निजमाबाद से जलालपुर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 60 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की अधूरी पड़ी इन परियोजनाओं की कुल लागत 45.29 करोड़ रुपये है। पहली किस्त जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन दूसरी किस्त का इंतजार होने के कारण कई स्थानों पर काम रुक गया था। अब नई धनराशि मिलने से संबंधित विभागों ने काम तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि धनराशि प्राप्त होने के बाद निर्माण एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य है कि सभी सड़क परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed