{"_id":"5898be2e4f1c1b8652378b58","slug":"six-class-iv-employees-made-micro-observers-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बनाया माइक्रो आब्जर्वर, हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बनाया माइक्रो आब्जर्वर, हटाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-एक ट्रांसफर और एक रिटायर्ड कर्मचारी की ड्यूटी भी लगा दी थी
निर्वाचन कार्यालय ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छह मैसेंजर्स (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर बना दिया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होने वाले ड्यूटी पत्र मिलने पर ये मैसेंजर भी हैरत में रह गए। मामला सामने आने पर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक ने ड्यूटी से हटा दिया।
जिले के 2325 बूथों पर चुनाव कराने के लिए मतदान कार्मिकों के साथ माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी भी लगाई जाती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 91 कर्मचारियों को माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी के लिए लगाया गया। इसमें इस्लामनगर शाखा के मैसेंजर ओमशिव, अजय बाबू, दहगवां शाखा के विजेंद्र कुमार, बदायूं के शाखा के रामपाल, बिसौली के छुट्टन लाल और सहसवान शाखा के चंदनलाल को भी माइक्रो ऑब्जर्वर बना दिया। दातागंज से ट्रांसफर होकर बिजनौर जा लिपिक नेतराम मीना और 31 दिसंबर को स्वेच्छा से सेवानिृवत्त हो चुके रजनीकांत अग्रवाल को भी माइक्रो आब्जर्वर बनाया गया। जबकि माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी में किसी चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को लगाने का नियम नहीं है। इसकी शिकायत संबंधित कर्मचारियों ने जिला समन्वयक एसबीआई रामगोपाल से की। उन्होंने इससे संबंधित एक पत्र लिखकर प्रभारी अधिकारी कार्मिक को अवगत कराया तो आनन-फानन में इन आठ कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कराया गया।
------
माइक्रो आब्जर्वर पद पर लगाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। डेटा में गलती होने की वजह से ऐसा हो गया था।
विज्ञापन
-अच्छेलाल सिंह यादव, सीडीओ,प्रभारी अधिकारी कार्मिक