फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six cattle smugglers arrested, one shot, policeman also injured in encounter

Budaun News: मुठभेड़ में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली, सिपाही भी घायल

Mon, 01 Apr 2024 07:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Six cattle smugglers arrested, one shot, policeman also injured in encounter
बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात उरैना और अगेई गांव के बीच पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसमें सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने कुल छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मांस काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। दोपहर बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बिसौली-बगरैन रोड किनारे बुधवार को गोवंश पशुओं के अवशेष पड़े मिले थे। इस पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तब से पुलिस पशु तस्करों को तलाश कर रही थी। शनिवार रात वजीरगंज इंस्पेक्टर राकेश कुमार और बगरैन चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक हतरा और मनवा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि कुछ पशु तस्कर झाड़ियों में छिपे हुए हैं। इससे इंस्पेक्टर ने सूचना देकर और पुलिस बल को बुला लिया। इसके बाद घेराबंदी करके पांच तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्हाेंने अपने नाम हतरा निवासी वसीम, शारिक, तफ्शीर, हबीब और कासिम बताए। उन्होंने बताया कि हमारे गांव का शानू पुत्र मेहंदी हसन और राशिद उर्फ टुइयां बाइक लेकर गोवंशीय पशुओं को मारने जा रहे हैं। वह उनका मांस काटकर ले जाएंगें। इस पर पुलिस ने उरैना और अगेई गांव के बीच उनकी भी घेराबंदी कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में तस्कर शानू के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर पड़ा जबकि राशिद मौके से भाग गया। इस मुठभेड़ के दौरान सिपाही निखिल पंवार भी घायल हो गया। पुलिस ने शानू के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। उसने बताया कि शानू, राशिद, आसिफ और कासिम ने श्मशान घाट के नजदीक छुट्टा गोवंश पशु की हत्या करके उसका मांस वसीम, शारिक, तफ्शीर और हबीब को बेचा था। घायल शानू का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसमें सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोपहर बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed