फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sister-in-law pretended to have stomach ache, brother-in-law took Champat on the pretext of getting medicine

Budaun News: साली ने किया पेटदर्द का नाटक, जीजा दवा दिलाने के बहाने लेकर चंपत

Mon, 02 Oct 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law pretended to have stomach ache, brother-in-law took Champat on the pretext of getting medicine
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक जीजा-साली का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पहले साली ने पेट दर्द का नाटक किया, फिर जीजा उसे दवा दिलाने के बहाने लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने साली के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी की बहन बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। उसके पिता का कहना है कि उसका दामाद 25 अगस्त 2023 को उसके घर रुकने आया। रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी पेट दर्द होने की बात कहते हुए चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

इससे परिवार के सभी लोग जाग गए। चूंकि रात काफी ज्यादा हो चुकी थी, इससे परिवार वाले परेशान हो गए कि वे इस समय किशोरी को कहां ले जाएं। यह देखकर उसका जीजा ससुराल वालों पर ही गरम हो गया। बोला कि कितना भी समय हो गया हो, वह अपनी साली को दवा दिलाकर जरूर लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी जिद के आगे ससुराल वाले भी कुछ नहीं कह सके। वह रात में ही साली को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने के बहाने ले गया। ससुराल वाले सुबह तक इंतजार करते रहे पर दोनों लौटकर नहीं आए। पिता के अनुसार जब उन्होंने अपने दामाद को कॉल की तो उसने बताया कि वह साली से शादी करेगा। परिवार वालों ने समझाया पर वह नहीं माना। एक माह इंतजार करने के बाद अब ससुर ने कोतवाली जाकर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed