फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sirtol theft exposed, one accused arrested, sent to jail

Budaun News: सिरतोल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sirtol theft exposed, one accused arrested, sent to jail
बिल्सी। सिरतोल गांव में डेढ़ माह पहले हुए चोरी के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सिरतोल निवासी तेजपाल सिंह पाली पुत्र मोर सिंह के मकान में 26 अगस्त की रात पीछे से नकब लगाकर चोरी हुई थी। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने गिरधरपुर मोड़, बिसौली-बिल्सी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश पुत्र बाबूराम निवासी शेखूपुरा, थाना बिसौली बताया। उसके पास से लोहे का शब्बल, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी हाथ के फूल और 4500 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी गिरीश निवासी शेखूपुरा के साथ मिलकर की थी, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नरेश को जेल भेज दिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed