फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Silver medal in Asian Roller Skating Championship, celebration at Vaishnavi's maternal home

Budaun News: एशियाई रोलर स्केटिंग में मिला रजत, वैष्णवी के ननिहाल में जश्न

Sun, 03 Aug 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Silver medal in Asian Roller Skating Championship, celebration at Vaishnavi's maternal home
द​क्षिण कोरिया में जीत के बाद खुशी का इजहार करतीं वैष्णवी शर्मा। स्रोत: कोच
उझानी। दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम को रजत पदक मिला है। टीम ने हालांकि नेपाल, चीन और जापान के शुरुआती मुकाबले जीते, लेकिन स्वर्ण पदक के लिए खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम को पदक दिलाने में उपकप्तान वैष्णवी शर्मा का विशेष योगदान रहा। इससे उनके नाना राकेश शर्मा के घर में पूरे दिन खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग टीम की उपकप्तान वैष्णवी शर्मा मूलत: बिजनौर की हैं। पिता गोपाल शर्मा बिजली विभाग में मुरादाबाद में तैनात हैं। वैष्णवी ने नाना राकेश शर्मा के घर पर रहकर पढ़ाई की है। उनकी मां प्रीती शर्मा भस्तीय स्केटिंग टीम की कोच हैं। उन्हीं की मौजूदगी में एशियाई रोलर स्केटिंग डर्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को 17 सदस्यीय टीम 21 जुलाई को दक्षिणा कोरिया के जीचियोन रवाना हुई थी। टीम की कप्तान पुणे की श्रुति शिरोडकर हैं। कोच प्रीती ने बताया कि भारतीय टीम ने नेपाल, चीन और जापान को रोचक मुकाबलों में हरा दिया था। जापान की टीम तो भारतीय के 235 अंक के मुकाबले महज 19 अंक पर सिमट गई थी।
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया ने 230 अंक के साथ स्वर्ण पदक तो 160 अंक हासिल होने पर भारतीय टीम को दूसरे रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। 31 जुलाई को भारतीय टीम लौटेगी। वैष्णवी के नाना राकेश शर्मा ने बताया कि उनके बाबा पंडित शिवदत्त रावत स्वतंत्रता सेनानी थे। वैष्णवी इससे पहले अन्य देशों में भी खेल चुकी हैं। वह बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed