फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Silence at paddy purchasing centers

Budaun News: धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा

Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Silence at paddy purchasing centers
मंडी समिति में धान क्रय केंद्र पर पसरा संनाटा। संवाद
बदायूं। जिले में अधिकतर सरकारी धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालात यह हैं कि किसान केंद्रों पर धान लेकर नहीं जा रहे है। बल्कि उनको खुले बाजार में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में 45 धान क्रय केंद्र बनाए गए थे। जिन पर एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो गई। हालांकि शुुरुआत से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद बेहद धीमी चली। जो अब तक वैसे ही जारी है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक ली, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं निकला।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि अब तक 13000 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जबकि बुधवार को 41 मीट्रिक धान खरीदा गया था। इस बार धान खरीद का लक्ष्य 58000 मीट्रिक टन है। इस हिसाब से अब तक आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ है। किसान मोहन सिंह, लोचन और कुंवरपाल मौर्य का कहना है कि जब खुले बाजार में धान की कीमत सरकारी क्रय केंद्रों से ज्यादा मिल रही है तो हम केंद्रों पर धान बेचने क्यों जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ ने बताया कि प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा धान खरीदा जाए। इसको लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed