{"_id":"649c8ca1a4c211f67909f9a7","slug":"siddha-chakra-mahamandal-vidhan-destroys-sin-heat-and-anger-badaun-news-c-4-1-194111-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पाप, ताप और संताप नष्ट करता है सिद्ध चक्र महामंडल विधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पाप, ताप और संताप नष्ट करता है सिद्ध चक्र महामंडल विधान
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी के जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती महिलाएं। संवाद
Link Copied
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में दूसरे दिन छुल्लक विशंक सागर महाराज व भरत सागर महाराज के सानिध्य में 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। जैन समाज के महिला-पुरुषों ने इन्द्र व इन्द्राणियों के रूप में भगवान शांतिनाथ की पूजा की।
विज्ञापन
बुधवार को श्रद्धालुओं ने मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए सिद्ध भगवान की आराधना की। महाराज विशंक सागर ने कहा कि जैन धर्म में 24 तीर्थंकर समय-समय पर संसार चक्र में फंसे जीवों का कल्याण करने के लिए धरती पर आए हैं। छठी शताब्दी में तीर्थकर भगवान महावीर के समय जैन दर्शन का पुनावरण हुआ। जैन पंरपरा में पूजा, उपासना का विशेष महत्व है। उपासना में सिद्ध चक्र महामंडल विधान की अधिक महिमा है। यह ऐसा अनुष्ठान है जो हमारे जीवन के समस्त पाप, ताप और संताप नष्ट करता है। इस मौके पर सार्थक जैन, दिव्या जैन ,सीमा जैन, चुन्नी जैन, रेखा जैन, रीता जैन, इंदु जैन, रिंकी जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।