फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SI called and expressed his suspicion of murder

Budaun News: एसआई ने कॉल करके जताया अपनी हत्या का अंदेशा

Sat, 30 Mar 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
SI called and expressed his suspicion of murder
बिसौली। कोतवाली में तैनात एसआई संजय सिरोही ने बृहस्पतिवार रात कई लोगों को कॉल करके अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कई लोगों को हैरत में डाल दिया। इससे कोतवाली पुलिस में भी खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सब इंस्पेक्टर संजय सिरोही ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने परिचितों को कॉल करना शुरू कर दिया। इससे रात भर उनके परिचितों में खलबली मची रही। शुक्रवार सुबह एसआई ने कई मीडिया कर्मियों को कॉल कर डाली और अपनी हत्या का अंदेशा जताया। उनका एक ऑडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

एसआई बोले कि इंस्पेक्टर क्राइम उनके बच्चों और साले से उनकी पिस्टल छिनवाकर ले गए हैं। वह उनकी हत्या कराना चाहते हैं और इसका इल्जाम उनके बच्चों पर डालना चाहते हैं। सूचना पर सुबह इंस्पेक्टर के परिवार वाले भी पहुंच गए। उनकी पत्नी गुड्डो देवी ने बताया कि एसआई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद वह उन्हें मानसिक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुनील कुमार का कहना है कि एसआई की मानसिक स्थिति खराब है। उनके मोबाइल में जितने भी काॅन्टेक्ट नंबर हैं, उन्होंने उसमें कई लोगों को कॉल की थी। यहां से लेकर लखनऊ तक फोन किए हैं। परिजन उनकी स्थिति से वाकिफ हैं। उनकी पत्नी गुड्डो देवी और बेटा उन्हें अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed