{"_id":"6876aada1f2ff4073a00b386","slug":"si-accused-of-beating-and-locking-in-lockup-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143151-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसआई पर लगाया मारपीट और हवालात में बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसआई पर लगाया मारपीट और हवालात में बंद करने का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। शाहबाद थानाक्षेत्र के गांव ओसी के एक युवक ने फैजगंज बेहटा थाने में तैनात एक एसआई पर मारपीट, हवालात में जबरन बंद करने व 1500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
रामपुर जिले के शाहबाद थानाक्षेत्र के गांव ओसी के अय्यूब ने एसएसपी से की गई शिकायत में बताया कि दो मई को इस्लामनगर निवासी दो लोगों ने उसकी कार में बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीट की और 22 हजार रुपये भी छीन लिए। इसकी शिकायत उसने फैजगंज बेहटा थाने पर की।
आरोप है कि इस दौरान थाने के एक एसआई ने उस पर आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया। इसके चलते उसने मामले की शिकायत एसएसपी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसकी जांच थाने में तैनात दूसरे एसआई को सौंपी गई।
विज्ञापन
एसआई ने नौ जुलाई को उसके मोबाइल पर कॉल की। इसके बाद 12 जुलाई को चार बार और 13 जुलाई को पांच बार कॉल की गई। कहा कि थाने आ जाओ। उसने कहा कि वह कई बार थाने आ चुका है, उस पर हर बार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे वह थाने आकर क्या करेगा।
एसआई ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करना है। जिसके चलते वह 13 जुलाई को करीब ढाई बजे थाने पहुंचे। आरोप है कि एसआई ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसके कान से खून बहने लगा। उसे सुनाई भी कम देने लगा। इसके बाद उसे हवालात में बंद कर दिया गया और समझौते का दबाव बनाया गया।
समझौते से इन्कार करने पर एसआई भड़क गया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रात साढ़े आठ बजे उसे छोड़ा गया। इस दौरान तलाशी लेने के दौरान एसआई ने उसकी जेब से 1500 रुपये भी निकाल लिए। आरोपियों की शह पर एसआई ने उसे प्रताड़ित किया। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी से इस मामले की शिकायत की है। साथ ही आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है।
--
मामले की जानकारी नहीं है। वादी के आरोपों की जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही पाते जाते है तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय र्कारवाई होगी।
- डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी