{"_id":"63e3f1e9f732e02a1100b902","slug":"shripals-condition-critical-relatives-admitted-to-bareilly-after-saifai-did-not-improve-badaun-news-c-4-1-57552-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: चोरी का ट्रैक्टर चला रहे थे श्रीपाल से मारपीट करने वाले, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: चोरी का ट्रैक्टर चला रहे थे श्रीपाल से मारपीट करने वाले, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का आरोप- 50 हजार रुपये में खरीदा था ट्रैक्टर
छिपाने की कोशिश में थे आरोपी, पुलिस ले गई ट्रैक्टर
बदायूं। श्रीपाल के परिवार वालों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी चोरी का ट्रैक्टर चला रहे थे। सूचना पर मंगलवार रात गांव पहुंची तो पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पचास हजार रुपये में चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। कोतवाली पुलिस उसकी जांच कर रही है।
बुधवार रात सहसवान कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर केशों की मढ़ैया गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी महेश का ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि महेश ने कुछ समय पहले 50 हजार रुपये में चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। तब से वह चोरी के ट्रैक्टर से ही कृषि कार्य करता आ रहा था। जिस वक्त श्रीपाल ने कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश की थी। उसी समय आरोपी अपना घर छोड़कर भाग गए थे। तब से कोई व्यक्ति लौटकर नहीं आया। वह इधर-उधर इलाके में छिपे हुए थे। मंगलवार रात आरोपी पक्ष के कुछ लोग ट्रैक्टर कहीं ले जाकर छिपाने की कोशिश में थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस वहां पहुंच गई और ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ट्रैक्टर पकड़े जाने से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो ट्रैक्टर के प्रपत्रों की जांच कराई जाएगी।
श्रीपाल की हालत नाजुक, सैफई से बरेली किए गए रेफर
- परिवार वाले बोले- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताई है हालत चिंताजनक
- सहसवान कोतवाली परिसर में आग लगा लेने का मामला
बदायूं। सहसवान कोतवाली में केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले श्रीपाल की हालत नाजुक है। इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम सैफई मेडिकल कॉलेज में उसकी फिर से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रेफर कराके बरेली ले गए हैं। फिलहाल बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती श्रीपाल को लेकर परिजन चिंतित हैं। पुलिस की धड़कनें भी तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन
छह फरवरी को केशों की मढ़ैया गांव के श्रीपाल ने सहसवान कोतवाली में केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। उसके भाई अनेकपाल के मुताबिक- उसके परिवार के अधिकतर लोग श्रीपाल के साथ हैं। वह घर पर अकेला रह गया है। सुबह उसकी परिवार वालों से मोबाइल पर बात हुई थी। परिवार वालों ने बताया कि सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए किसी बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा। इससे परिवार वाले श्रीपाल को सैफई से रेफर करवाकर बरेली के निजी अस्पताल ले गए हैं।
परिवार वाले, जमीन बेचकर कराएंगे श्रीपाल का इलाज
अनेकपाल का कहना है कि श्रीपाल का इलाज कराने के लिए रुपये की आवश्यकता पड़ रही है। उनके पास जो जमा पूंजी थी, वह इलाज में पहले ही खर्च हो चुकी है। इससे उन्हें जमीन बेचनी पड़ रही है। वह जमीन बेचकर श्रीपाल का इलाज कराएंगे।