फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shrimad Bhagwat Katha fulfils the desires of man: Amit

श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की इच्छाएं करती है पूरी : अमित

Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha fulfils the desires of man: Amit
कुंवरगांव में चल रही भागवत कथा सुनाते कथा वाचक अमित मोहन जी महाराज। संवाद
कुंवरगांव। त्रिपोलिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक अमित मोहन ने कहा कि कथा सुनने मात्र से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। यह कल्पवृक्ष के समान है। इसके लिए मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुनने और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि गलती करने के बाद क्षमा मांगना मनुष्य का गुण है। दूसरे की गलती को बिना द्वेष के क्षमा कर दें। वह मनुष्य महात्मा होता है। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं। वह सबके हृदय में मौजूद हैं। अगर जरूरत है तो सिर्फ महसूस करने की। इस दौरान आयोजक राधा पोरवाल, रश्मि पोरवाल, कुमकुम पोरवाल, रमन पोरवाल, बेबी गुप्ता, रजनी गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed