{"_id":"69011a690d9e73734c0e089e","slug":"shri-rams-wedding-procession-was-taken-out-with-attractive-tableaux-badaun-news-c-123-1-bdn1010-149798-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई श्रीराम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई श्रीराम बरात
विज्ञापन
बिसौली राम बरात में शामिल आकर्षक झांकी। संवाद
बदायूं। बिसौली में चल रही श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसमें काली अखाड़ा, संगीत मंडलियां और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा का शुभारंभ झांकी की बैलगाड़ी हांककर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने किया। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य एवं जिला उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी भी रहे। सभी ने भगवान श्रीराम की आरती भी उतारी।
कमेटी अध्यक्ष सचिन जौहरी एवं मंत्री श्रीकृष्ण कन्हैया ने अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत किया। शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग पर पहुंची। विभिन्न मार्गों से होती हुई, रामलीला ग्राउंड में संपन्न हुई। इसमें सजे हुए रथों पर विराजमान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी के दिव्य दर्शन कर भक्त आनंद से भर उठे।
विज्ञापन
इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय-जिला उपाध्यक्ष, रामवीर सिंह-मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह, रीतेश चौहान, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, कृष्ण गुप्ता, अमरदीप गर्ग, नीटू अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।