फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Ram's coronation took place, there was cheers all around

राम का हुआ राजतिलक, चारों तरफ हुई जय-जयकार

Thu, 13 Oct 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's coronation took place, there was cheers all around
बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रही रामलीला में बुधवार को प्रभु राम के राजतिलक का मंचन किया गया। राजतिलक के समय अयोध्या की जनता भगवान की जय-जयकार कर उठी। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भी प्रभु के जयकारे लगाए। देर रात तक लोग रामलीला मंचन देखने डटे रहे।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में गांधीग्राउंड में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के कलाकार यहां रामलीला मंचन कर रहे हैं। विगत 19 सितंबर से चल रही रामलीला में अब तक पूरी रामायण का मंच किया जा चुका है। बुधवार को प्रभु श्रीराम के राजतिलक का मंचन कलाकारों ने किया। श्रीराम के साथ लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के वेश में सजे कलाकारों का जीवंत अभिनय देखकर लोग भी वाह-वाह कर उठे। इधर, रामलीला में बारिश रुकने के बाद लोगों की संख्या भी खासी रही।
विज्ञापन

उझानी। यहां चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार शाम राम रावण युद्ध और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण पुतला दहन के दौरान पटाखों से पूरा मैदान गूंज उठा। राम रावण युद्ध की लीला का मंचन शाम पांच बजे शुरू हुआ। कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने रावण के पुतले का पूजन किया। पूजन के बाद राम बने कलाकारों ने अग्निवाण छोड़ा तो पुतला जल उठा। पटाखे भी फूटे। पटाखों की आवाज थमने पर लोग रावण रूपी पुतले की लकडियां बीनने को दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाओं में मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, रोहताश गुप्ता, अजय चौधरी, मनमोहन शर्मा, चंदन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय सुरेश गोयल आदि का सहयोग रहा। उघैती। रामलीला ग्राउंड पर चौथे दिन भगवान श्रीराम के वन गमन का मंचन किया गया। मंगलवार को सबसे पहले मंच के कलाकारों ने प्रार्थना की। इसके बाद मंचन शुरू हुआ। कैकेई मंथरा व दशरथ कैकेयी संवाद में राम वनवास मांगना दिखाया गया। बाबू सिंह, मनोज पालीवाल, प्रेमपाल, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

उझानी में किया गया रावण का पुतला दहन। संवाद

उझानी में किया गया रावण का पुतला दहन। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed