फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Ganesh Utsav

आज विराजेंगे विघ्न विनाशक गणपति

Fri, 10 Sep 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh Utsav
विघ्नविनाशक गणेशजी की मूर्तियां।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गणेश चतुर्थी शुक्रवार को है। इसे लेकर कोरोना गाइडलाइन आड़े आ रही है तो गली मोहल्लों में कई जगह छोटे पंडाल बनाए गए हैं। राजस्थान से आए कारीगरों ने सुंदर गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं जो शुक्रवार को स्थापित कर पूजन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कई दुकानदार आगरा, राजस्थान और विभिन्न शहरों से मिट्टी की मूर्तियों को लाकर यहां बेचा करते हैं। इससे गणेश भक्तों को भटकना नहीं पड़ता था। यही नहीं कुछ सालों से राजस्थान के मूर्ति कलाकार वहां से मूर्तियां लाकर यहां ठेली पर रखकर फेरी किया करते थे। ज्यादा मांग होने पर इस बार राजस्थान के एक मूर्ति कलाकार प्रेमाराम भाजपा कार्यालय के सामने पार्क में भगवान गणेश की यहीं मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। प्रेमा राम का कहना है कि वह अप्रैल में यहां आ गए थे। तभी से परिवार सहित यहां पर मूर्तियां बना रहे हैं।
विज्ञापन

-
59 साल बाद बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ योग
बदायूं। आचार्य राहुल भारद्वाज ने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। विघ्नहर्ता श्रीगणेश का जन्म भाद्रपद चतुर्थी तिथि को दोपहर में हुआ था। इसलिए तिथि को गणेश जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। इस बार गणेश चतुर्थी चित्रा नक्षत्र में आ रही है। इस दिन चंद्र तुला राशि में शुक्र के साथ रहेगा। सूर्य अपनी राशि सिंह में, बुध अपनी राशि कन्या में, शनि अपनी राशि मकर में और शुक्र अपनी राशि तुला में रहेगा। ये चार ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में रहेगा। इस राशि में दो बड़े ग्रह गुरु और शनि वक्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राहुल भारद्वाज के मुताबिक 59 साल पहले 3 सितंबर 1962 को गणेश चतुर्थी चित्रा नक्षत्र से शुरू हुई थी। उस समय भी चंद्र शुक्र के साथ तुला राशि में था। सूर्य, बुध, शुक्र और शनि, ये चारों ग्रह अपनी-अपनी राशि में स्थित थे। इस वर्ष भी ऐसे ही ग्रह योग होने से सभी राशियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी नौ सितंबर रात्रि 12:17 से प्रारंभ होकर 10 सितंबर रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी। कहीं-कहीं भद्राकाल को शुभ कार्य के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन गणेश जी का एक नाम विघ्न विनाशक भी है। इसलिए इनकी स्थापना भद्रा की वजह से प्रभावित नहीं होगी।
-
बच्चों ने मनाया गणपति महोत्सव
बिल्सी। नगर सिरासौल रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को बच्चों ने भगवान गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया। चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने भगवान गणपति जी के स्वरूप बने नन्हे-मुन्ने बच्चों की आरती की। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने विचार रखे। इस मौके पर स्कूल समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
-
गणेश चतुर्थी पर रहेगी साफ सफाई
बिसौली। गणेश चतुर्थी को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की बैठक हुई। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि इस मौके पर मंदिरों के मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अकाउंटेंट मशकूर अहमद, सभासद विनीत वार्ष्णेय, अजय कुमार, राजीव बाबू, दीपक पाठक सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। संवाद

--
गणेश चतुर्थी और चेहल्लुम शांति से मनाने की अपील
कुंवरगांव। गणेश चतुर्दशी और चेहल्लुम को लेकर थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने उपस्थित लोगों से दोनों पर्वों को प्रेम और भाईचारे से मनाए जाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की शरारत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कहा कि कहीं पर कोई नई परंपरा न पड़े, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। थाना प्रभारी रविकरण सिंह ने कहा कि खुराफाती किस्म के लोगों को पहले से ही चिह्नित कर लिया गया है। इस पर मौके पर राम शर्मा, कैलाश उपाध्याय, महेश, ऋषिपाल सिंह, रवेन्द्र, रामेश्वर, मोहनलाल, उवैश मियां, रमेश वर्मा, लवी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed